विश्व

ऑस्ट्रेलिया को अगले महीने मिलेगा मॉडर्ना टीका, होंगी दस लाख खुराकें

Neha Dani
9 Aug 2021 9:50 AM GMT
ऑस्ट्रेलिया को अगले महीने मिलेगा मॉडर्ना टीका, होंगी दस लाख खुराकें
x
वहीं अब तक 4.33 अरब लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

अगले माह तक ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वैक्सीन मॉडर्ना की खेप पहुंच जाएगी। यह जानकारी वहां की सरकार ने दी है। तीसरे वैक्सीन के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में मॉडर्ना को आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई वैक्सीन नियामक ने सोमवार को व्यस्कों के लिए मॉडर्ना के इस्तेमाल की मंजूरी दी है। सितंबर के अंत तक मॉडर्ना वैक्सीन की दस लाख खुराकें ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगी। बता दें कि इस साल यहां के लिए मॉडर्ना की 1 करोड़ खुराकें भेजी जानी है। यह जानकारी ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट (Greg Hunt) ने दी।

ऑस्ट्रेलिया में फाइजर वैक्सीन (Pfizer vaccine) की किल्लत है। न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया में कोरोना संक्रमण अधिक होने के कारण लॉकडाउन है। इन दोनों जगहों पर दस लाख से अधिक एस्ट्राजेनेका की खुराकें हैं। दरअसल लोग इस वैक्सीन को लेने से झिझकते हैं। इनका मानना है कि इससे ब्लड क्लॉट होता है। सोमवार तक देश की 26 मिलियन आबादी को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इस साल के अंत तक देश के प्रत्येक इंसान को वैक्सीन की खुराक देने का लक्ष्य है। मई में ऑस्ट्रेलिया ने मॉडर्ना वैक्सीन के 25 मिलियन खुराकों का सौदा किया था।
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, सोमवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 20.26 करोड़ से अधिक हो गए। इस महामारी से अब तक कुल 42.9 लाख से ज्यादा लोगों की जाने चली गई हैं। वहीं अब तक 4.33 अरब लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।


Next Story