
x
canberra कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में पहली बार एक महिला अफसर को सेना की कमान सौंपे जाने का ऐलान किया गया। बताया गया कि देश की डिफेंस फोर्स लीडरशिप में फेरबदल के तहत, इतिहास में पहली बार कोई महिला उसकी आर्मी को लीड करेगी। सोमवार को एक बयान में सरकार ने कहा कि जॉइंट कैपेबिलिटीज ग्रुप (जेसीजी) की मौजूदा चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सुजैन कॉयल जुलाई में बतौर आर्मी चीफ कमान संभालेंगी। वह लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट की जगह लेंगी।
कॉयल की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब ऑस्ट्रेलियाई मिलिट्री अपने महिला अफसरों की संख्या बढ़ाने पर बल दे रही है। पिछले कुछ दिनों में सिस्टमैटिक सेक्सुअल हैरेसमेंट (यौन उत्पीड़न) और भेदभाव के कई आरोप लगे हैं। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक बयान में कहा, "जुलाई में, ऑस्ट्रेलियाई आर्मी के 125 साल के इतिहास में पहली महिला आर्मी चीफ कमान संभालेंगी। रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने सुजैन (55 साल) की नियुक्ति को "ऐतिहासिक पल" करार दिया।
उन्होंने कहा, "जैसा कि सुजैन ने मुझसे कहा, आप वह नहीं हो सकते जो आप देख नहीं सकते। सुजैन की यह कामयाबी उन महिलाओं के लिए बहुत मिसाल है जो ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स में काम कर रही हैं और उन महिलाओं के लिए भी जो भविष्य में ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स से जुड़ने की सोच रही हैं।"
कॉयल ने 1987 में सर्विस ज्वाइन की थी। कई वरिष्ठ पदों पर सेवा दे चुकी हैं। मार्लेस ने कहा कि वह मिलिट्री की किसी भी सर्विस ब्रांच को लीड करने वाली पहली महिला होंगी। अभी ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स (एडीएफ) में लगभग 21 फीसदी और शीर्ष पदों पर 18.5 फीसदी महिलाएं हैं। एडीएफ ने 2030 तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के बारे में गंभीरता से विचार किया है। करीब 25 फीसदी लक्ष्य तय किया गया है।
पिछले साल अक्टूबर में, एडीएफ के खिलाफ एक 'क्लास एक्शन केस' फाइल किया गया था जिसमें आरोप लगाया गया कि वह हजारों महिला अधिकारियों को सिस्टमैटिक सेक्सुअल असॉल्ट (यौन हिंसा), हैरेसमेंट (उत्पीड़न) और डिस्क्रिमिनेशन (भेदभाव) से बचाने में नाकाम रही।
सरकार ने सोमवार को नेवी के मौजूदा चीफ वाइस एडमिरल मार्क हेमंड को भी एडीएफ प्रमुख नियुक्त किया, जो एडमिरल डेविड जॉनस्टन की जगह लेंगे।
नेवी के मौजूदा डिप्टी चीफ, रियर एडमिरल मैथ्यू बकले, हेमंड की जगह ब्रांच के हेड बनेंगे।
Tagsऑस्ट्रेलियासुजैन कॉयलमहिला आर्मी चीफएंथनी अल्बनीजऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्सरिचर्ड मार्लेसमहिला सशक्तिकरणसेनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





