विश्व

OMG! लापता शख्स का शव मगरमच्छ के अंदर मिला, जानें हैरान करने वाला मामला

jantaserishta.com
3 May 2023 10:27 AM IST
OMG! लापता शख्स का शव मगरमच्छ के अंदर मिला, जानें हैरान करने वाला मामला
x

DEMO PIC 

दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया.
कैनबरा (आईएएनएस)| ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के दौरान लापता हुए एक व्यक्ति का शव मगरमच्छ के अंदर पाया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 65 वर्षीय पीड़ित केविन डारमोडी को आखिरी बार 30 अप्रैल को केनेडीज बेंड में देखा गया था जो उत्तरी क्वींसलैंड के एक सुदूर इलाके में खारे पानी के मगरमच्छ के आवास के लिए प्रसिद्ध है।
क्षेत्र की दो दिन की खोज के बाद, जहां डारमोडी को आखिरी बार देखा गया था, पुलिस ने सोमवार को उस इलाके के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में दो बड़े मगरमच्छों को गोली मार दी। इन मगरमच्छों की लंबाई 4.1 मीटर और 2.8 मीटर थी।
एक मगरमच्छ के अंदर डारमोडी का शव पाया गया। हालांकि वन्यजीव अधिकारियों का मानना है कि दोनों मगरमच्छ उसकी मौत से जुड़े हुए हैं।
शव की अभी तक औपचारिक रूप से पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस ने कहा है कि डारमोडी की खोज का यह एक दु:खद अंत था। डारमोडी एक अनुभवी मछुआरा था।
बीबीसी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के उष्णकटिबंधीय उत्तर में मगरमच्छ काफी संख्या में पाए जाते हैं, लेकिन इंसानों पर हमले की घटनाएं आम तौर पर नहीं होती हैं।
1985 में रिकॉर्ड-कीपिंग शुरू होने के बाद से डारमोडी की मौत क्वींसलैंड में 13वां घातक हमला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story