विश्व

ऑडी के आकार का UFO देखने को मिला, ऐसे उड़ रहे एलियन

Neha Dani
4 July 2022 6:16 AM GMT
ऑडी के आकार का UFO देखने को मिला, ऐसे उड़ रहे एलियन
x
बहुत सारे उल्कापिंड दिन में भी गिर रहे होते हैं और वह हमें दिखाई नहीं देते हैं।

लंदन: क्या एलियन होते हैं? इस सवाल को लेकर हमारे पास बहुत सारी थ्योरी हैं, लेकिन कोई सटीक जवाब नहीं है। लेकिन आसमान में कई बार UFO दिखाई देते हैं, जिसे लेकर दावे किए जाते हैं कि ये एलियन के यान हैं। अभी तक गोल और त्रिभुज के आकार वाले एलियन यान होने के होने के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन अब एक दावा किया जा रहा है कि एलियन यॉन ऑडी कंपनी (Audi Car) के एक कार के आकार का है।

ब्रिटेन के उत्तरी वेल्स में एक चमकीली रोशनी को देखा गया है जिसने उड़ने के दौरान अचानक अपना रास्ता बदल दिया और वह आसमान में उछल रही थी। इसका वीडियो एक गैराज मालिक मैथ्यू नोरबरी ने रिकॉर्ड किया है। जूम करने पर इस रोशनी की आकृति ऑडी R8 कार की तरह दिख रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि रोशनी सामान्य तरीके से चल रही थी, तभी वह तेज रफ्तार में नीचे मुड़े और फिर उछलने लगी।
क्या उल्कापिंड गिरा
मैथ्यू ने कहा कि शुरू में उसे लगा कि ये एक जलता हुआ उल्कापिंड होगा, लेकिन जब वह उछलने लगा तो फिर उसे समझ नहीं आया ये क्या है। मैथ्यू ने कहा, 'ये पहली बार है जब मैंने आसमान में ऑडी के आकार की दिखने वाली किसी चीज को उड़ते हुए देखा था। एस्ट्रोनॉमी स्टैक एक्सचेंज साइट के मुताबिक उल्कापिंड सभी दिशाओं में यात्रा कर सकते हैं, पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण उन्हें अचानक से सीधे धरती की ओर खींच सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय उल्का संगठन के मुताबिक हर रोज पृथ्वी के वायुमंडल में हजारों उल्कापिंड प्रवेश करते हैं, इसके बावजूद भी आसमान से गिरते हुए आग के गोले वाले उल्कापिंड को देखना दुर्लभ है। ज्यादातर उल्कापिंड महासागरों और न के बराबर इंसानी आबादी वाले क्षेत्र में गिरते हैं। बहुत सारे उल्कापिंड दिन में भी गिर रहे होते हैं और वह हमें दिखाई नहीं देते हैं।


Next Story