बांग्लादेश के कई इलाकों में हिंदुओं के खिलाफ हमले तेज, सरकार ने कही यह बात

नई दिल्ली: पाकिस्तान की सैन्य सरकार के अत्याचार के खिलाफ लड़कर भारत की मदद से साल 1971 में आजादी पाए पड़ोसी देश बांग्लादेश जो कि म्यांमार के रोहिंग्या संकट के समय अल्पसंख्यक अधिकारों को लेकर काफी मुखर था लेकिन वह आजकल अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसक हमलों को लेकर दुनियाभर में चर्चा का कारण बना हुआ है. संयुक्त राष्ट्र तक ने बांग्लादेश की सरकार से अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की है. हिंसा की इन ताजा वारदातों में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं. कई पूजा पंडालों पर हमले हुए हैं जबकि हिंदुओं के घरों में भी आगजनी की गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





