
मैक्सिको। मैक्सिकन सेना ने रविवार को एक ऑपरेशन के तहत सबसे बड़े ड्रग तस्कर नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ एल मेंचो को मार गिराया। एल मेंचो मैक्सिको के सबसे बड़े ड्रग कार्टेल जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था।
एल मेंचो की हत्या के बाद उसके समर्थकों ने जलिस्को और दूसरे राज्यों में कई घंटों तक सड़क जाम कर दी। आसपास खड़ी सैकड़ों गाड़ियों में आग लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जलिस्को के टूरिस्ट शहर प्यूर्टो वालार्टा के ऊपर धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।
लोग डर के चलते एयरपोर्ट भाग रहे हैं। एयर कनाडा ने अनाउंस किया कि वह चल रही सिक्योरिटी सिचुएशन की वजह से प्यूर्टो वालार्टा के लिए फ्लाइट्स सस्पेंड कर रहा है और कस्टमर्स को अपने एयरपोर्ट पर न जाने की एडवाइस दी।
ख़बर है कि मेक्सिको के जलिस्को में ग्वाडलहारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफ़रातफ़री मच गई है, क्योंकि CJNG कार्टेल के सदस्यों ने एयरपोर्ट के बाहर और शायद अंदर भी हमले किए। ये भी कहा जा रहा है कि यह हिंसा CJNG लीडर ‘एल मेंचो’ के ख़ात्मे की ख़बरों के बाद बदला लेने के लिए की गई है। pic.twitter.com/pi8vmAsUhe
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 22, 2026





