
x
सना: अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य गठबंधन ने यमन के लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह में हौथी सैन्य ठिकानों पर दो हवाई हमले किए। स्थानीय निवासियों और मीडिया ने यह जानकारी दी। निवासियों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि शहर के पश्चिम में हौथी मोबाइल मिसाइल लॉन्चरों पर हमला किया गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। नवंबर में लाल सागर और अदन की खाड़ी में हौथी द्वारा अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले शुरू करने के बाद हौथी ठिकानों पर यह नवीनतम हमला है।
गुरुवार को, हौथी नेता अब्दुलमलिक अल-हौथी ने लाल सागर से गुजरने वाले अमेरिकी व ब्रिटिश जहाजों पर और मिसाइल हमले करने की कसम खाई। अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक टेलीविज़न संबोधन में, उन्होंने कहा कि जब तक इज़राइल गाजी पट्टी में हमला बंद नहीं करता, तब तक वह भी अमेरिकी व ब्रिटिश जहाजों पर हमले जारी रखेगा। गौरतलब है कि हौथी हमले में अब तक कई अमेरिकी, ब्रिटिश और यूरोपीय जहाज क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





