
x
बिग ब्रेकिंग
नई दिल्ली: इजरायली हमलों में सोमवार को सीरिया की राजधानी में ईरानी दूतावास की एक इमारत को निशाना बनाया गया. इन हमलों में छह लोगों के मरने की खबर है. सरकारी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है. सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी SANA ने कहा, 'इजरायली हमले ने दमिश्क के पास माजेह में ईरानी वाणिज्य दूतावास की एक इमारत को निशाना बनाया.'
इजरायल की ओर से फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 7 अक्टूबर से हमास के खिलाफ चल रहे गाजा युद्ध के बीच इजरायल ने ईरान से जुड़े आतंकवादी समूहों पर हमले तेज कर दिए हैं. हमले में दूतावास के पास की एक इमारत जमींदोज हो गई. ईरानी मीडिया ने बताया कि दमिश्क में हुए हमलों ने परिसर की एक इमारत को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. हालांकि राजदूत को कोई नुकसान नहीं हुआ.
ईरान की नूर न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि दमिश्क में ईरान के राजदूत होसैन अकबरी और उनके परिवार को इजरायली हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. ब्रिटेन स्थित समूह सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा, 'इजरायली मिसाइलों ने दमिश्क में ईरानी दूतावास की एक इमारत को नष्ट कर दिया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई.'
सीरिया की SANA न्यूज एजेंसी ने बताया कि 'हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने दमिश्क के आसपास दुश्मन के हमलों का मुकाबला किया.' यह हमला ऑब्जर्वेटरी की ओर से इजरायली हमलों की जानकारी देने के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें सीरिया में 53 लोग मारे गए थे. इसमें 38 सैनिक और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के सात सदस्य शामिल थे.
Tagsदूतावास के पास हमले6 की मौतजमींदोज हुई इमारतईरानी दूतावासछह लोगों के मरने की खबरईरानी वाणिज्य दूतावासAttacks near the embassy6 deadbuilding razed to the groundIranian Embassynews of six deadIranian Consulate
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





