विश्व

प्राकृतिक आपदाओं के कारण कम से कम 792 लोगो की गई जान, उठाना पड़ा भारी नुकसान

Neha Dani
11 Oct 2021 7:49 AM GMT
प्राकृतिक आपदाओं के कारण कम से कम 792 लोगो की गई जान, उठाना पड़ा भारी नुकसान
x
ग्रामीणों ने क्षेत्र में पर्याप्त मदद ना मिलने की भी शिकायत की है।

चीन में इस साल में अब तक प्राकृतिक आपदाओं के कारण करीब आठ सौ लोगों की या तो मृत्यु हो गई या फिर लापता हो गए हैं। ग्लोबल टाइम्स ने चीनी अधिकारियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस साल में अब तक प्राकृतिक आपदाओं के कारण कम से कम 792 लोग या तो अपनी जान गंवा चुके हैं या फिर वो इन आपदाओं में वो लापता हो गए। इसके अलावा चीन की आर्थिक स्थिति को भी इससे नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा, ठंड के मौसम, बर्फीले तूफान, रेत के तूफान, जंगल और घास के मैदान की आग और समुद्री आपदाओं के कारण देश में कुल नौ करोड़ 44 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा, कम से कम 17 लाख घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि तकरीबन 10,583 हेक्टेयर फसल भी प्रभावित हुई है। ग्लोबल टाइम्स ने चीनी अधिकारियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से कुल 44.37 अरब अमरीकी डालर का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ है।
चीनी अधिकारियों ने पहली छमाही में कम से कम 156 लोगों के मारे जाने या लापता होने की सूचना दी थी। जुलाई और अगस्त में तूफान मध्य चीन के हेनान और हुबेई प्रांतों में भीषण बाढ़ का कारण बना था। मध्य चीन में बाढ़ से कम से कम 21 लोगों के मारे जाने की खबर है।
ऐसी आपदाओं से निपटने में बीजिंग के कुप्रबंधन ने ध्यान आकर्षित किया है। इस बीच, उत्तरी चीन का शांक्सी प्रांत पिछले कुछ दिनों से भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है जिससे 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में प्रांत में औसतन 185.6 मिमी वर्षा हुई है। रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीणों ने क्षेत्र में पर्याप्त मदद ना मिलने की भी शिकायत की है।

Next Story