विश्व

ऑस्टिन शहर में सुबह गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Neha Dani
12 Jun 2021 10:58 AM GMT
ऑस्टिन शहर में सुबह गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
x
पुलिस ने अभी किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं की है और न ही कोई गिरफ्तारी की है।

अमेरिका में टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर में शनिवार सुबह गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने ट्वीट किया कि कई पीड़ितों को चोट आयी हैं। ऑस्टिन-ट्रैविस काउंटी ईएमएस ने सिलसिलेवार ट्वीट कर बताया कि कम से कम 12 मरीजों का इलाज हुआ या उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
अभी यह पता नहीं चला है कि गोलियां लगने के कारण कितने लोगों को चोट लगी। यह भी पता नहीं चला है कि गोलीबारी कैसे हुई। पुलिस ने अभी किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं की है और न ही कोई गिरफ्तारी की है।

Next Story