विश्व

Astana: विदेश मंत्री S Jaishankar ने की चीन के विदेश मंत्री Wang Yi से बात

Sanjna Verma
5 July 2024 12:35 AM IST
Astana: विदेश मंत्री S Jaishankar ने की चीन के विदेश मंत्री Wang Yi से बात
x
Astana अस्ताना: विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कजाखिस्तान की राजधानी अस्ताना में बृहस्पतिवार को बातचीत की। Indiaऔर चीन के मध्य पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच, दोनों देशों के विदेश मंत्री शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर मिले और विचारों का आदान प्रदान किया।
माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मुख्य बातचीत सीमा विवाद पर केन्द्रित थी। भारत का मानना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता दोनों देशों के बीच सामान्य संबंधों के लिए अहम है।
Next Story