विश्व

इस प्लेन के उड़ान भरते ही दुनिया भर में खलबली

jantaserishta.com
19 Jun 2025 10:25 AM IST
इस प्लेन के उड़ान भरते ही दुनिया भर में खलबली
x
हलचल तेज.

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका का प्रेसिडेंशियल "डूम्सडे प्लेन" यानी E-4B "नाइटवॉच" मंगलवार देर रात वाशिंगटन डीसी के नजदीक जॉइंट बेस एंड्रयूज पर उतरा. यह विमान आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति या टॉप मिलिट्री लीडरशिप द्वारा तब प्रयोग में लाया जाता है जब परमाणु युद्ध या वैश्विक आपातकाल जैसी स्थिति की संभावना हो.

यह विमान लुइसियाना स्थित बार्क्सडेल एयर फोर्स बेस से एक असामान्य उड़ान मार्ग पर था, जिससे सैन्य विश्लेषकों और एविएशन ट्रैकर्स के बीच अटकलें तेज हो गईं. नाइटवॉच एयरक्राफ्ट में एडवांस कम्यूनिकेशन गीयर हैं. आसमान में ही रीफ्यूल हो जाता है. इसपर परमाणु हमले का भी असर नहीं होता और न ही किसी तरह के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हमले का.
E-4B "Nightwatch" को आधिकारिक रूप से नेशनल एयरबोर्न ऑपरेशंस सेंटर (NAOC) कहा जाता है और इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह परमाणु विस्फोट और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स (EMP) जैसे खतरों को भी झेल सके. इसका इस्तेमाल 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के समय किया गया था, और तभी से यह सिर्फ बेहद संवेदनशील स्थितियों में ही एक्टिवेट किया जाता है.
हालांकि अभी तक इस उड़ान के उद्देश्य पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और यह भी साफ नहीं है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस विमान में मौजूद थे या नहीं, लेकिन इसके उड़ान भरने का समय और मार्ग, जो कि वर्जीनिया होते हुए वाशिंगटन डीसी पहुंचा. यह संकेत देता है कि अमेरिका की डिफेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर हाई अलर्ट पर है.
इजरायल की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में आई तेजी और हालिया मिसाइल हमलों के चलते पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता बढ़ी है. अमेरिका के कई युद्धपोत पहले ही क्षेत्र में तैनात हैं और F-16 लड़ाकू विमानों की तैनाती भी की गई है.
अमेरिका के पास ऐसे 4 विमान हैं, जिनमें से कम से कम एक हमेशा 24x7 सक्रिय रहता है. यह हर समय उड़ान भरता है, कभी-कभी अन्य वीआईपी के साथ और नियमित मिशनों का संचालन करता है. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अमेरिका की तरफ से "बैकअप कमांड सिस्टम" को सक्रिय रखने की एक तैयारी हो सकता है, जिससे युद्ध या परमाणु हमले जैसी स्थिति में राष्ट्रपति और सेना के शीर्ष अधिकारी ज़मीन से सुरक्षित दूरी बनाकर निर्णय ले सकें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null