विश्व

महिलाओं पर दही फेंकने वाला गिरफ्तार

Nilmani Pal
2 April 2023 7:00 AM IST
महिलाओं पर दही फेंकने वाला गिरफ्तार
x
जानिए पूरा मामला

ईरान। ईरान में पिछले साल शुरु हुए हिजाब विरोधी प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा है जो बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आई हैं। लेकिन ईरानी सरकार भी लोगों की आवाज को दबाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसके चलते महसा अमीनी समेत कई महिलाओं ने अपनी जान गंवाई। वहीं ईरान में एक व्यक्ति को दो महिलाओं पर दही फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

महिलाओं पर इस तरह का हमला तब हुआ है जब राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान में हिजाब कानून है इसका पालन करना जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों महिलाएं मां और बेटी हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों महिलाएं एक दुकान पर खड़ी हैं और दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने बाल नहीं ढके। इस दौरान एक शख्स उनके पास आता है और कुछ बहसबाजी करता है।

देखते ही देखते वह उनके सिर पर दही फैंक देता है। इसके बाद दुकानदार ने हमलावर को धक्का देकर दुकान से बाहर कर दिया। आरोपी व्यक्ति को सार्वजनिक व्यवस्था में खलल डालने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दोनों महिलाओं को अपने बाल दिखाने के लिए हिरासत में लिया गया है, जो ईरान में अवैध है।

Next Story