विश्व

दुनिया भर में लगभग एक अरब बच्चे जलवायु संकट के प्रभावों के उच्च जोखिम में, जानें- किन चीजों से होंगे प्रभावित

Rounak Dey
21 Aug 2021 10:38 AM IST
दुनिया भर में लगभग एक अरब बच्चे जलवायु संकट के प्रभावों के उच्च जोखिम में, जानें- किन चीजों से होंगे प्रभावित
x
अनुकूलन और लचीलापन में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया गया है।

यूनिसेफ ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा कि दुनिया भर में लगभग एक अरब बच्चे जलवायु संकट के प्रभावों के उच्च जोखिम में हैं। UNICEF ने कहा, 'जलवायु परिवर्तन से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को खतरा है, विशेष रूप से मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड और नाइजीरिया में, अन्य देशों में।'

रिपोर्ट में देशों को इस हिसाब से रेंक दी गई है कि आखिर बच्चों तक आवश्यक सेवाएं पहुंच रही हैं या नहीं। बच्चों पर जलवायु और पर्यावरणीय झटकों, जैसे चक्रवात और हीट वेव से बचाने के लिए क्या कुछ काम किए जा रहे हैं। यूनिसेफ ने चेतावनी दी कि पहले से ही खतरे में बच्चों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। बताया गया कि जलवायु के प्रभाव में तेजी देखी जा रही है और सरकारों से बच्चों के लिए प्रमुख सेवाओं में जलवायु अनुकूलन और लचीलापन में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया गया है।

Next Story