विश्व

सेना ने जंगल की आग से सैकड़ों लोगों को निकाला सुरक्षित

jantaserishta.com
16 Aug 2023 9:54 AM IST
सेना ने जंगल की आग से सैकड़ों लोगों को निकाला सुरक्षित
x
ओटावा: कनाडाई सेना ने देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में जंगल की भीषण आग के बीच सैकड़ों लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा वर्तमान में अपने सबसे खराब दावानल के दौर का दंश झेल रहा है। मंगलवार तक देश भर में लगभग 1,100 स्‍थानों पर जंगलों में आग धधक रही है।
अब तक कुल 1.32 करोड़ हेक्टेयर भूमि जल चुकी है। यह लगभग ग्रीस के आकार के बराबर है। भीषण दावानल के परिणामस्वरूप, कनाडाई सरकार ने आग से लड़ने और निकासी के समन्वय में मदद करने के लिए उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में सेना तैनात की है। सोमवार की रात, क्षेत्रीय राजधानी येलोनाइफ़ ने जंगल की आग के "आसन्न खतरे" के कारण स्थानीय आपातकाल की घोषणा कर दी।
यह घोषणा शहर को खतरे से पहले ही कदम उठाने और निवासियों को नोटिस मिलने पर तुरंत दूसरी जगह जाने के लिए तैयार रहने के उद्देश्‍य से की गई है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में इस जुलाई में रिकॉर्ड तापमान देखा गया, जो फोर्ट गुड होप में 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ब्रिटिश कोलंबिया में भी दावानल धधक रहे हैं जहां इस सप्ताह रिकॉर्ड-उच्च तापमान के कारण कई मौसम विभाग ने कई चेतावनी जारी की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story