विश्व

इमरान खान से मिलने पहुंचे आर्मी चीफ बाजवा: विपक्ष ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की, किया बड़ा दावा

jantaserishta.com
30 March 2022 5:29 PM IST
इमरान खान से मिलने पहुंचे आर्मी चीफ बाजवा: विपक्ष ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की, किया बड़ा दावा
x

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जारी सियासी उठापटक के बीच बुधवार शाम इस्लामाबाद में विपक्ष ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की. इस कांफ्रेंस में शहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो भी मौजूद रहे. शहबाज शरीफ ने कहा कि मैं विपक्ष के अपने साथियों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने जनता की आवाज सुनते हुए ये फैसला लिया. उन्होंने कहा कि हमने एक नए सफर का आगाज किया है.

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिलावल भुट्टो ने कहा कि विपक्ष ने जो एकजुटता दिखाई है, वो यकीनन सराहनीय फैसला है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और एमक्यूएम का जो रिश्ता है, वह बेहद पुराना है. दोनों हर सूरत में आगे मिलकर काम करेंगी. हमें कराची और पूरे पाकिस्तान का विकास करना है. बहुत पहले ही मेरी ख्वाहिश थी कि हम पहले भी मिलकर चुनाव लड़ें. जब सिंध में चुनाव था. जब मैंने ये इच्छा जाहिर की थी. लेकिन आज हम साथ है. मैं इसके लिए एमक्यूएम का शुक्रगुजार हूं. 2018 में हुआ चुनाव एक साजिश थी. उस चुनाव में साजिश की वजह से पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और एमक्यूएम के बीच रिश्ते खराब हुए, जिसका खामियाजा पूरे पाकिस्तान को भुगतना पड़ा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story