विश्व

नाइजीरिया के जेल में हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने किया हमला, 240 कैदी हुए फरार

Subhi
14 Sep 2021 2:23 AM GMT
नाइजीरिया के जेल में हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने किया हमला, 240 कैदी हुए फरार
x
नाइजीरिया की एक जेल में भारी हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान जेल में बंद 240 कैदी फरार हो गए।

नाइजीरिया की एक जेल में भारी हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान जेल में बंद 240 कैदी फरार हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, अबुजा के दक्षिण-पश्चिम में कोगी राज्य के काबा क्षेत्र की जेल में हमलावरों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई। उस समय जेल में कुल 294 कैदी थे।

उन्होंने बताया, नाइजीरिया के सुधार महानियंत्रक हलिरू नबाबा को हमले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। नबाबा ने सभी कैदियों को वापस जेल में लाने के लिए जनता से खुफिया जानकारी प्रदान करने की अपील की है।


Next Story