विश्व

आर्मंड डुप्लांटिस ने विश्व रिकॉर्ड बनाया

Sonam
28 Jun 2023 2:01 PM IST
आर्मंड डुप्लांटिस ने विश्व रिकॉर्ड बनाया
x

दिल्ली :स्वीडन के पोल वॉल्टर अर्मांड डुप्लांटिस ने गोल्डन स्पाइक मीट में 6.12 मीटर का फासला नापकर आउटडोर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले विश्व रिकॉर्ड 6.11 मीटर का था जो उन्होंने इस महीने की शुरूआत में नीदरलैंड के हेंजेलो में बनाया था।

उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 6.12 मीटर की बाधा पार की। अमेरिका में जन्में डुप्लांटिस ने 25 फरवरी को फ्रांस के क्लेरमोंट फेरांड में 6.22 मीटर का इनडोर रिकॉर्ड बनाया था। शॉटपुट में अमेरिका के विश्व रिकॉर्डधारी रियान क्राउसर ने 22.63 मीटर का थ्रो फेंककर अपना ही इस टूर्नामेंट का रिकॉर्ड बेहतर किया।

ओलंपिक चैम्पियन पुएर्तो रिको की जैसमीन सी किन ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ जीती। पुरूषों की सौ मीटर दौड़ दक्षिण अफ्रीका के अकानी सिम्बाइन ने जीती ।वहीं पुरूषों की 200 मीटर दौड़ में दक्षिण अफ्रीका के लुक्सोलो एडम्स ने बाजी मारी।

Next Story