विश्व

अमेरिका और कनाडा में आर्कटिक तूफान से 38 की मौत

jantaserishta.com
26 Dec 2022 9:18 AM IST
अमेरिका और कनाडा में आर्कटिक तूफान से 38 की मौत
x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिका और कनाडा के कई हिस्सों में आए भयंकर आर्कटिक तूफान के कारण कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ इलाकों में तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। बीबीसी ने बताया कि 38 मृतकों में से 34 अमेरिका के हैं। इनमें से अधिकांश बफेलो, न्यूयॉर्क के हैं।
बफेलो की मूल निवासी न्यूयॉर्क राज्य की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, यह इतिहास में बफेलो के सबसे विनाशकारी तूफान के रूप में जाना जाएगा।
वर्मोंट, ओहियो, मिसौरी, विस्कॉन्सिन, कंसास और कोलोराडो में भी तूफान से मौतों की सूचना मिली है।
अन्य चार मौतें कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के पश्चिमी प्रांत मेरिट शहर के पास बर्फीली सड़क पर एक बस के पलट जाने से हुईं।
तूफान ने दोनों देशों में हजारों घरों में बिजली की सप्लाई बंद हो गई है।
रविवार दोपहर तक अमेरिका में लगभग दो लाख लोगों को बगैर बिजली के गुजारना पड़ा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में ओंटारियो और क्यूबेक प्रांत बिजली कटौती से सबसे अधिक प्रभावित हैं।
क्यूबेक में लगभग 120,000 लोग रविवार तक बिजली के बिना थे। अधिकारियों ने कहा कि कुछ घरों को बिजली सप्लाई में कई दिन लग सकते हैं।
इस बीच हजारों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और 55 मिलियन से अधिक अमेरिकी अभी भी विंड चिल अलर्ट के अधीन हैं।
बर्फीला तूफान कनाडा से दक्षिण तक टेक्सास तक फैला हुआ है।
अमेरिकी राज्य मोंटाना में तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story