विश्व
अरब लीग ने की अल-अक्सा मस्जिद पर इजराइली हमले की निंदा
jantaserishta.com
6 April 2023 9:35 AM IST

x
फाइल फोटो
काहिरा (आईएएनएस)| अरब लीग ने पूर्वी यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद परिसर में छापा मारने के लिए इजराइल की निंदा की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बुधवार को काहिरा में आयोजित एक बैठक के बाद जारी एक बयान में, अरब लीग ने इजराइल को इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले परिणामों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से फिलिस्तीनी लोगों की रक्षा करने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि बुधवार तड़के, इजराइली पुलिस ने अल-अक्सा मस्जिद परिसर पर छापा मारा और अंदर दर्जनों फिलिस्तीनी नमाजियों से भिड़ंत हो गई।
अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल-घेत ने इजरायली छापे की निंदा की और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इजरायल की आक्रामकता पर रोक लगाने की मांग की।
लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि लेबनान के विदेश मंत्रालय ने भी बुधवार को अल-अक्सा मस्जिद पर इजरायली हमले की कड़ी निंदा की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





