विश्व

माफी मांगी, जानें जापान के पीएम ने क्यों उठाया ये कदम

jantaserishta.com
31 Aug 2022 3:26 PM IST
माफी मांगी, जानें जापान के पीएम ने क्यों उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि उनकी पार्टी 'यूनिफिकेशन चर्च' से अपने रिश्ते तोड़ेगी। इसके साथ ही किशिदा ने राजनीति से लोगों का भरोसा उठने के लिए माफी मांगी। मामला पिछले महीने पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या से जुड़ा है।
दरअसल, पिछले महीने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से किशिदा की 'लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी' के सदस्यों और दक्षिण कोरियाई चर्च के बीच संबंधों का खुलासा हुआ था। इनमें से कई सदस्य आबे के गुट से जुड़े थे।
हत्या के आरोपी तेत्सुया यामागामी ने पुलिस को बताया था कि उसने आबे की हत्या इसलिए की क्योंकि वह चर्च से जुड़े थे। यामागामी ने एक कथित पत्र में कहा था कि उसकी मां चर्च को ढेर सारा पैसा दान देती थी जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई थी।
किशिदा ने कहा कि धार्मिक समूहों को जहां कड़ाई से कानून का पालन करना चाहिए वहीं, नेताओं को समूहों और सामाजिक समस्याओं को लेकर बेहद सावधानी से निर्णय लेना चाहिए।
प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल और अन्य अहम पदों पर बैठे लोगों ने चर्च के साथ अपने संबंधों की समीक्षा करने और संबंध तोड़ने पर सहमति जताई है। किशिदा ने कहा कि चर्च के साथ पार्टी के जुड़ाव को लेकर जनता के मन में उपजी चिंताओं के लिए "एलडीपी के अध्यक्ष के तौर पर मैं माफी मांगता हूं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story