विश्व

पाकिस्तान में पोलियो रोधी टीकाकारण टीम पर हमला, तीन की मौत

Neha Dani
28 Jun 2022 12:14 PM GMT
पाकिस्तान में पोलियो रोधी टीकाकारण टीम पर हमला, तीन की मौत
x
गत मार्च में भी इसी इलाके में बंदूकधारियों ने एक महिला पोलियोकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में मंगलवार को पोलियो रोधी टीकाकरण (Anti Polio Vaccination Campaign) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जुटी एक टीम पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

मिले थे पोलियो के नौ मामले
अफगानिस्तान की सीमा से सटे इस जिले में पोलियो के नौ मामले मिलने के बाद घर-घर टीका लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। बंदूकधारियों ने एक टीम को निशाना बनाया। इसमें टीम के एक सदस्य और सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की निंदा की है। उन्होंने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। जबकि उत्तरी वजीरिस्तान के उपायुक्त शाहिद अली खान ने कहा, 'पोलियो टीम पर हमला करने वाले हमारे बच्चों के दुश्मन हैं'। गत मार्च में भी इसी इलाके में बंदूकधारियों ने एक महिला पोलियोकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Next Story