विश्व

कनाडा के एक और हिंदू मंदिर में तोडफ़ोड़

Teja
16 Feb 2023 4:51 PM IST
कनाडा के एक और हिंदू मंदिर में तोडफ़ोड़
x

कनाडा में एक प्रमुख हिंदू मंदिर में तोडफ़ोड़ और दीवारों पर खालिस्तानी चरमपंथियों की ओर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारत विरोधी नारे लिखे जाने की घटना सामने आई है। इस घटना की भारत ने कड़ी निंदा करते हुए देश के अधिकारियों से घटना की जांच करने और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा। मिसिसॉगा शहर में राम मंदिर में तोडफ़ोड़ की गई और भारत विरोधी नारे लिखे गए, जिससे भारतीय समुदाय में गुस्सा है। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बुधवार तडक़े ट्वीट किया कि हम मिसिसॉगा में राम मंदिर में तोडफ़ोड़ करने और उस पर भारत विरोधी नारे लिखने की निंदा करते हैं। हमने कनाडा के अधिकारियों से मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Next Story