विश्व

पाकिस्तान में फिर एक हिंदू की हत्या, कराची को जोड़ने वाली सड़क पर घंटों जाम

Rounak Dey
2 Jun 2021 9:45 AM IST
पाकिस्तान में फिर एक हिंदू की हत्या, कराची को जोड़ने वाली सड़क पर घंटों जाम
x
संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की है।

पाकिस्तान के व्यापारियों ने एक हिंदू व्यापारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन की वजह से खुजदार और कराची के बीच कई घंटों तक जाम लगा रहा। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, खुजदार और कराची के बीच कई घंटों तक यातायात बाधित रहा, जबकि व्यापारियों ने सोमवार को एक हिंदू व्यापारी की हत्या के खिलाफ बलूचिस्तान के खुजदार जिले के वाध शहर में पूरी तरह बंद कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हथियारबंद लोगों ने वाध बाजार में अशोक कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले एक व्यापारी पर उस समय गोलियां चला दीं, जब वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इससे कुमार को चोटें आई हैं। उन्हें सरकारी अस्पताल वाध ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
हिंदू व्यापारी की हत्या की सूचना मिलते ही वाध के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और खुजदार और कराची के बीच यातायात को बाधित करते हुए बैरिकेड्स लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी-मंगल) के रक्षक व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की है।


Next Story