विश्व

निशानेबाजी विश्व कप में चीनी टीम को एक और स्वर्ण

jantaserishta.com
6 April 2025 5:43 PM IST
निशानेबाजी विश्व कप में चीनी टीम को एक और स्वर्ण
x
बीजिंग: वर्ष 2025 निशानेबाजी विश्व कप की स्पर्द्धा 5 अप्रैल को अर्जेंटीना में जारी रही। चीनी टीम की खिलाड़ी सुन युच्ये ने महिला 25 मीटर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी साथी फंग सीश्युएं ने एक कांस्य पदक हासिल किया।
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में आयोजित विश्व कप में चीनी टीम ने कुल 39 खिलाड़ी भेजे, जिनमें शंग लीहाओ समेत ओलंपिक चैंपियन शामिल हैं। पहले दो दिन में चीनी टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीते।
महिला 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में 20 वर्षीय चीनी खिलाड़ी सुन युच्ये का शानदार प्रदर्शन हुआ। वे शुरू से ही आगे रहीं। अंत में उन्होंने 38 अंकों से खिताब जीता। उल्लेखनीय है कि यह सुन की पहली विश्व कप प्रतियोगिता है। भारतीय खिलाड़ी ईशा सिंह को 35 अंकों के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story