विश्व

जापान में एक बार फिर भूकंप आया: दर्जनों लोग घायल, दुकानों के शीशे टूटे

jantaserishta.com
8 Nov 2026 8:42 AM IST
जापान में एक बार फिर भूकंप आया: दर्जनों लोग घायल, दुकानों के शीशे टूटे
x
इमारतों से बाहर भागे लोग.
टोक्यो: जापान में रविवार तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.7 रही. तेज भूकंप के कारण दुकानों के शीशे टूट गए, इमारतों से लोग बदहवास होकर बाहर भागने लगे. इस अफरा-तफरी में लगभग 22 लोग घायल भी हो गए.
ये भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के 1:04 बजे आया. इसका केंद्र शिज़ुओका प्रांत में जमीन से लगभग 40 किलोमीटर गहराई में स्थित था. पड़ोसी प्रांत आइची और शिज़ुओका इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.
आधिकारिक भूकंपीय आकलन के मुताबिक, सबसे तेज और भीषण झटके आइची में महसूस किए गए. ये क्षेत्र राजधानी टोक्यो से काफी दूरी पर स्थित है, इसलिए वहां झटके महसूस नहीं किए गए. भूकंप के बाद क्षेत्र में कई छोटे-छोटे झटके भी महसूस किए गए.
जापानी टीवी चैनलों पर दिखाई गई तस्वीरों में दुकानों के टूटे हुए कांच और सड़कों पर फैले शीशे के टुकड़े साफ नजर आए. एक बुकस्टोर का नजारा ऐसा था मानो वहां अलमारियों से किताबें उड़कर नीचे ढेर में तब्दील हो गई हों. अचानक आए इस झटके से लोग घबरा गए और इमारतों से बाहर भागने लगे. भागने की कोशिश में कई लोग सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए.
भूकंप के इस असर से आइची प्रांत, हमामात्सु शहर, प्राचीन राजधानी क्योटो और नारा, माउंट फूजी वाले यामानाशी और गिफू प्रांत प्रभावित हुए हैं. एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाकों में शिंकानसेन बुलेट ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई है, क्योंकि अक्सर ऐसे झटकों से रेल पटरियों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है.
बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी जापान के हासाकी में तेज भूकंप आया था. जापानी स्थानीय समय के मुताबिक शाम करीब 7:39 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 6.1 रही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story