विश्व

महिला के साथ फिर हैवानियत, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

jantaserishta.com
19 March 2025 1:25 PM IST
महिला के साथ फिर हैवानियत, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया
x
कराची: पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का एक और मामला सामने आया है। कराची में एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। पीड़िता ने पति के अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने पर आपत्ति जताई थी।
पेट्रोल डालकर आग लगाने से पहले महिला को प्रताड़ित किया गया। वह 40 प्रतिशत तक जल गई थी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया हालांकि पुलिस उसे पकड़ने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि महिला का पति अक्सर उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। घायल महिला का कराची के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस गिरफ्तार पति से पूछताछ कर रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हाल ही में पाकिस्तान में प्रगतिशील महिला संघ (पीडब्ल्यूए) की ओर से जारी एक रिपोर्ट से पता चलता है कि हर साल लगभग 300 पाकिस्तानी महिलाओं को उनके पति या पति के परिवार द्वारा जलाकर मार दिया जाता है।
इस बीच, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने मंगलवार को महिलाओं और लैंगिक अल्पसंख्यकों के लिए न्याय पर एक बैठक आयोजित की। प्रमुख पाकिस्तानी दैनिक 'डॉन' के अनुसार, बैठक में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मौजूदा कानूनों पर चर्चा हुई। एचआरसीपी ने बलात्कार, अपहरण, घरेलू हिंसा और हानिकारक प्रथागत प्रथाओं के मामलों में कम सजा दरों पर चिंता व्यक्त की।
आयोग ने कहा कि पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं, लेकिन इन अपराधों के लिए सजा की दर चिंताजनक रूप से कम है। एचआरसीपी के मुताबिक पाकिस्तान में दर्ज अपराधों और कम सजा दरों के बीच का अंतर कानूनी प्रणाली में गंभीर कमजोरियों को उजागर करता है। कमजोर जांच, अदालती मामलों में देरी न्याय के लिए बड़ी बाधाएं पैदा करती हैं। जवाबदेही की यह कमी हिंसा को जारी रहने देती है, जिससे पीड़ितों के लिए न्याय और सुरक्षा पाना मुश्किल हो जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story