विश्व

एक और 'आफताब'! हिंदू प्रेमिका को मार डाला, हत्या कर किए टुकड़े, फिर सूटकेस में भर नाले में फेंका

jantaserishta.com
18 Nov 2022 2:15 PM IST
एक और आफताब! हिंदू प्रेमिका को मार डाला, हत्या कर किए टुकड़े, फिर सूटकेस में भर नाले में फेंका
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सिर समेत कई अंग कटा हुआ शव पड़ा था.
नई दिल्ली: भारत में मौजूदा समय में सबसे चर्चित श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड की खबरों के बीच बांग्लादेश से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी. बांग्लादेश के एक मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला को पहले प्यार के झांसे में फंसाया, जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, आरोपी ने श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी अल्ताफ की तरह ही महिला के शरीर के कई टुकड़े भी कर दिए.
बांग्लादेश में हिंदू महिला की हत्या के इस मामले का खुलासा 6 नवंबर को हुआ. दरअसल, वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी अबु बकर गायब हो गया. वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है. ऐसे में अगले दिन जब वह अपने काम पर नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद मिला तो कंपनी के मालिक ने एक शख्स को अबु बकर के किराय के घर पर उसे देखने के लिए भेजा.
कंपनी से गए शख्स को वहां ताला लगा मिला तो उसने घर के मकान मालिक को जानकारी दी. अबु बकर के मकान मालिक राजू ने जब खुद जाकर देखा तो उसे कुछ गलत होने का शक हुआ. इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला. दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया. घर में एक बक्से के अंदर महिला का सिर समेत कई अंग कटा हुआ शव पड़ा था.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो लड़की का सिर एक प्लास्टिक बैग में लिपटा हुआ मिला. पुलिस ने महिला को लेकर मकान मालिक से पूछताछ कि तो उसने बताया कि वह मृतक महिला को नहीं जानता है. मकान मालिक ने बताया कि यह अबु बकर की पत्नी भी नहीं है.
पुलिस ने जब मामले की जांच आगे बढ़ाई तो महिला की पहचान कविता रानी के रूप में की गई. वह बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखती थी. दूसरी ओर, पुलिस फरार अबु बकर को मुख्य आरोपी को मानते हुए उसकी तलाश में जुट गई. पुलिस ने 17 नवंबर को आरोपी को दबोच लिया. उस समय वह अपनी लिव-इन-पार्टनर सपना के साथ मौजूद था.
बांग्लादेश रैपिड एक्शन बटेलियन के प्रवक्ता मुश्कात अहमद ने बताया कि अबु बकर और सपना पिछले चार सालों से पति-पत्नी बनकर किराय के घर में रह रहे थे. सपना एक अस्पताल में अस्पताल में नर्स है. सपना के साथ रहते-रहते ही अबु बकर की मुलाकात कविता से हुई. अभी दोनों को मिले चार दिन ही हुए थे कि वह 5 नवंबर की शाम को कविता को अपने घर ले गया. उस समय सपना नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर अस्पताल गई हुई थी.
अबु बकर के घर दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन अचानक उनके बीच किसी बात का झगड़ा हो गया. जब कविता ने जोर से चिल्लाना शुरू किया तो अबु बकर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद अबु बकर ने चाकू की मदद से कविता के शरीर के कई टुकड़े कर दिए. जिसके बाद उसने शरीर के अंगों को प्लास्टिक बैग में बांध दिया. साथ ही बचे हुए शरीर को एक बक्से में रख दिया.
वारदात को अंजाम देने के बाद अबु बकर अपनी लिव-इन-पार्टनर संग ढाका भाग गया. हालांकि, कविता का शव मिलने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और जल्द ही अबु बकर को गाजीपुर जिले से सपना संग गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कविता के दोनों हाथ भी बरामद कर लिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story