विश्व

गाजा में और 2,80,000 लोग हुए विस्थापित : संयुक्त राष्ट्र

jantaserishta.com
4 April 2025 2:21 PM IST
गाजा में और 2,80,000 लोग हुए विस्थापित : संयुक्त राष्ट्र
x
संयुक्त राष्ट्र: गाजा में दो सप्ताह पहले युद्ध बढ़ने के बाद से लगभग 280,000 गाजावासी और विस्थापित हुए। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायताकर्ताओं के अनुसार, इनमें से कुछ को भीड़भाड़ वाले, शेल्टर में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
'द यूएन ऑफिस फॉर द कॉर्डिनेशन अफेयर्स (ओसीएचए)' के मुताबिक, इजरायली की तरफ से और अधिक विस्थापन आदेश जारी किए गए हैं, जिससे लोगों को सुरक्षा की तलाश में फिर से पलायन करने को मजबूर होना पड़ा है। ओसीएचए के मुताबिक, लोग आश्रय गृहों में भी शरण लेने को मजबूर हैं, जहां पहले से ही लोगों की भीड़ है। इस वजह से लोगों में विभन्न प्रकार के संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं।
विभाग के मुताबिक, नाकेबंदी की वजह से समस्याओं का समाधान तलाशने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि गाजा में स्वच्छता के लिए मौजूदा समय में कोई पर्याप्त साधान नहीं है। ओसीएचए ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके मानवीय साझेदार परिस्थितियों के अनुसार आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करना जारी रखेंगे। सभी मानवीय सहायता और जरूरी सामानों के प्रवेश पर महीने भर की नाकेबंदी के कारण आबादी बुनियादी ज़रूरतों से वंचित है। गाजा के अंदर खाद्य सहायता तेजी से खत्म हो रही है।
हालांकि, कार्यालय ने कहा कि खाद्य सुरक्षा साझेदार अब तक प्रतिदिन 9,00,000 से अधिक होट मील वितरित करने में सक्षम रहे हैं। OCHA ने गाजा में प्रवेश करने वाले माल और मानवीय सहायता के लिए क्रॉसिंग को तुरंत दोबारा खोलने का आग्रह किया।
इससे पहले इजरायली सेना ने फिलीस्तीनी क्षेत्र से रॉकेट हमलों को रोकने का हवाला देते हुए उत्तरी गाजा पट्टी के कई इलाकों में नागरिकों को अपना घर छोड़ देना का आदेश दिया। सैन्य प्रवक्ता अविचाय एड्रै ने बुधवार को निवासियों से 'तुरंत पश्चिम की ओर गाजा शहर में शरण लेने' को कहा। उन्होंने 'आतंकवादी संगठनों' पर 'नागरिकों के बीच से' हमले करने का आरोप लगाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story