विश्व
बांग्लादेश में 2 साल के कोविड अंतराल के बाद वार्षिक मुस्लिम समागम शुरू
jantaserishta.com
14 Jan 2023 10:09 AM IST

x
DEMO PIC
ढाका (आईएएनएस)| बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके टोंगी में वार्षिक मुस्लिम जमावड़ा बिश्व इज्तेमा दो साल के कोविड-19 अंतराल के बाद देश और विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं के साथ शुरू हो गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इस साल के विश्व इज्तेमा या विश्व धर्मसंघ के संस्करण की शुरुआत शुक्रवार को सुबह की नमाज के बाद पाकिस्तानी इस्लामी विद्वान मौलाना जियाउल हक के आम उपदेशों के साथ हुई। तीन दिवसीय कार्यक्रम की प्रार्थना रविवार को आयोजित की जाएगी। इसमें ईश्वरीय आशीर्वाद और सभी मानव जाति के कल्याण की कामना की जाएगी।
आयोजन के दौरान स्थानीय और विदेशी मौलवी बांग्ला, उर्दू और अन्य भाषाओं में बोलते रहे हैं।
आयोजकों ने कार्यक्रम स्थल से कई किलोमीटर दूर तक लाउडस्पीकर लगा दिए हैं, ताकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस प्रार्थना में शामिल हो सकें।
इस आयोजन में भारत, पाकिस्तान, सऊदी अरब और ब्रिटेन सहित कई देशों के श्रद्धालु शामिल हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





