
x
Beijing बीजिंग: पेइचिंग समयानुसार 24 जनवरी को वर्ष 2025 चीन के "राष्ट्रीय महान शिल्पकारों के लिए वार्षिक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति" प्रचार गतिविधि का शुभारंभ समारोह चीन के कान्सू प्रांत की राजधानी लैनचो में भव्य रूप से आयोजित हुआ। समारोह में वर्ष 2025 के लिए 50 नामांकित व्यक्तियों की सूची औपचारिक रूप से घोषित की गई। यह गतिविधि ऑल-चाइना फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संयुक्त आयोजन में संपन्न हुई, जबकि इसके आयोजन की जिम्मेदारी कान्सू प्रांतीय ट्रेड यूनियन ने संभाली। इस वार्षिक कार्यक्रम की प्रक्रिया वर्ष 2025 के सितंबर माह में प्रारंभ हुई थी।
विस्तृत अनुशंसा प्रक्रिया और कठोर समीक्षा के उपरांत चयन समिति ने प्रतिनिधित्व, वार्षिक विशेषताओं तथा जनाधार जैसे मानदंडों को ध्यान में रखते हुए 50 नामांकित व्यक्तियों का चयन किया। ये सभी उम्मीदवार विनिर्माण, अंतरिक्ष, विद्युत, परिवहन, खाद्य प्रसंस्करण और सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण सहित अनेक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित हैं।
चयनित सभी शिल्पकार लंबे समय से अपने-अपने क्षेत्रों की अग्रिम पंक्ति में कार्यरत हैं और उत्कृष्ट कौशल के धनी हैं। उन्होंने चीन की कई राष्ट्रीय महत्वपूर्ण अभियांत्रिकी परियोजनाओं, प्रमुख निर्माण कार्यों तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान परियोजनाओं में भाग लिया है। इनके योगदान से चीन में उच्च गुणवत्ता वाले विकास को गति मिली है, उच्चस्तरीय वैज्ञानिक-प्रौद्योगिकीय आत्मनिर्भरता व आत्म-सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया को बल मिला है, नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का विकास हुआ है तथा उत्कृष्ट पारंपरिक चीनी संस्कृति की विरासत को आगे बढ़ावा मिला है।
ज्ञात हुआ है कि चीन में "राष्ट्रीय महान शिल्पकारों के लिए वार्षिक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति" प्रचार गतिविधि की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। अब तक यह आयोजन छह बार सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जिसके दौरान 60 राष्ट्रीय महान शिल्पकारों का चयन किया गया है। इस पहल ने चीन के अत्यधिक कुशल कार्मिकों और व्यापक कर्मचारी वर्ग के लिए उत्कृष्टता की दिशा में एक सशक्त मार्गदर्शन प्रदान किया है।
Tagsचीनराष्ट्रीय महान शिल्पकारवर्ष 2025लैनचोकान्सू प्रांतऑल-चाइना फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्सचाइना मीडिया ग्रुपऔद्योगिक उत्कृष्टताविज्ञान और प्रौद्योगिकीपारंपरिक संस्कृतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





