
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अफगानिस्तान स्थित तालिबान सरकार ने ऐलान किया है कि अगले हफ्ते से देश में महिलाओं के लिए स्कूल-कॉलेज खुलेंगे। तालिबानी सरकार में शिक्षा मंत्री अजीज अहमद रयान ने कहा है कि अगले हफ्ते से लड़के-लड़कियों दोनों के लिए स्कूल खुलेंगे। हालांकि इसके साथ ही तालिबान सरकार ने कंडीशन लगा दिया है कि लड़के-लड़कियां अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करेंगे। मतलब ये कि लड़कों के स्कूल अलग होंगे और लड़कियों के स्कूल अलग होंगे। यही नहीं, लड़कियों के स्कूल में सिर्फ लेडीज टीचर ही पढ़ाएंगी। दूर दराज के इलाकों में जहां टीचरों की कमी है वहां बुजुर्ग पुरुष टीचर लड़कियों को पढ़ा सकेंगे। अजीज अहमद ने कहा कि इस साल कोई स्कूल बंद नहीं होंगे। तालिबान सरकार की इस कोशिश को अंतराष्ट्रीय पटल पर अपनी छवि सुधारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।





