
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/ANI
वाशिंगटन: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 60 करोड़ अमरीकी डॉलर के अतिरिक्त रक्षा सहायता देने की घोषणा की है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने विदेश विभाग के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी है। अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कहा, "मैं सितंबर 2021 से यूक्रेन के लिए अमेरिकी हथियारों और उपकरणों के हमारे सहयोग के तौर पर 60 करोड़ अमरीकी डॉलर की अतिरिक्त मदद की घोषणा कर रहा हूं। इसके तहत अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को अतिरिक्त हथियार, युद्ध सामग्री और उपकरण देगा।" उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अमेरिका 15 अरब डॉलर से अधिक की मदद करेगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रोन को रूस को जवाब देने के लिए उन्नत हथियारों और उपकरण दे रहा है। यूक्रेन की सेना इतनी प्रभावी ढंग से उपयोग कर रही है क्योंकि वे रूस के आक्रमण के खिलाफ अपने सफल जवाबी हमले को जारी रखते हैं।
ब्लिंकेन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका यूक्रेन के लोगों का तब तक समर्थन करेगा जब तक इसकी जरूरत होगी।
उन्होंने कहा, "धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ यूक्रेन के लोग अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं। वे अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका लगातार यूक्रेन की मदद कर रहा है। यूक्रेन भी बहुत ही बहादुरी के साथ युद्ध लड़ रहा है और दुश्मनों को पीछे ढकेल रहा है।"
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बड़े सहयोगियों को अपनी-अपनी तरफ रिझाने में जुटे हैं। दोनों ही देश अब इस युद्ध में अपने प्रयास तेज करना चाहते हैं, जिसका भविष्य हाल के दिनों में अब यूक्रेन की तरफ झुक गया है। उजबेकिस्तान के प्राचीन शहर समरकंद में पुतिन को रूस के अंतरराष्ट्रीय एकांतवास को खत्म करने और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अपने संबंधों को मजबूत बनाने की उम्मीद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





