
x
Kyiv कीव: यूक्रेन में भारत के अगले राजदूत के रूप में 2003 बैच के आईएफएस अधिकारी अंजनी कुमार को जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त राजदूत अंजनी कुमार ने यूक्रेन के विदेश मामलों के उपमंत्री ओलेक्सांद्र मिशेंको को सोमवार को दस्तावेज की कॉपी सौंपी। यूक्रेन में राजदूत के रूप में नियुक्ति से पहले अंजनी कुमार हेडक्वार्टर में संयुक्त सचिव के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और सभी स्तरों पर नियमित राजनीतिक संवाद बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
उपमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन में न्यायसंगत और स्थायी शांति की स्थापना तथा आक्रामक देश को उसके अपराधों के लिए जवाबदेह बनाने में भारत को आगे आकर अहम भूमिका निभानी चाहिए। दोनों पक्षों ने आगामी उच्चस्तरीय मीटिंग के एजेंडे पर चर्चा की, जिसमें 23 अगस्त, 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा के दौरान हुए समझौतों को लागू करना भी शामिल है। अंतर-संसदीय सहयोग को बढ़ाने और मानवीय क्षेत्र में जुड़ाव को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को तेज करने और दोनों देशों के व्यापारिक समुदायों के प्रतिनिधियों के बीच संपर्क में अच्छी रफ्तार वापस लाने के तरीकों पर भी चर्चा की।
मीटिंग के बाद, दोनों पक्ष सक्रिय रूप से जुड़े रहने और आपसी हितों के क्षेत्रों में यूक्रेनी-भारतीय संबंधों को बेहतर बनाने पर सहमत हुए। ओलेक्सांद्र मिशेंको ने भारत गणराज्य के राजदूत को यूक्रेन में उनके डिप्लोमैटिक मिशन में सफलता और दोनों देशों और उनके लोगों के फायदे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय राजदूत ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को औपचारिक तौर पर अपना नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अंजनी कुमार सहाय शनिवार को अपने परिवार के साथ यूक्रेन के लिए रवाना हुए। यूक्रेन में वे भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के साथ-साथ विभिन्न कूटनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
TagsAnjani KumarIndia Ukraine RelationsIndian AmbassadorUkraine NewsIFS OfficerOleksandr MishchenkoNarendra ModiDiplomatic RelationsMinistry of External AffairsIndia Ukraine Cooperationअंजनी कुमारभारत यूक्रेन संबंधभारतीय राजदूतयूक्रेन समाचारआईएफएस अधिकारीओलेक्सांद्र मिशेंकोनरेंद्र मोदीराजनयिक संबंधविदेश मंत्रालयभारत यूक्रेन सहयोगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





