विश्व

90 पैसे का पुराना चम्मच बिका 2 लाख में, शख्स ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया नीलामी

Rounak Dey
1 Aug 2021 9:20 PM IST
90 पैसे का पुराना चम्मच बिका 2 लाख में, शख्स ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया नीलामी
x

एक शख्स ने एक स्थानीय बाजार से एक पुराना चम्मच खरीदा इसके बाद उसकी किस्मत ऐसी चमकी कि उसी चम्मच को उसने दो लाख में बेच दिया। यह सब तब हुआ जब शख्स को चम्मच की असलियत पता चली, इसके बाद उसने इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नीलामी के लिए डाल दिया। दरअसल, यह मामला लंदन का है, यहां एक शख्स ने सड़कों पर लगने वाली एक पुरानी बाजार से तुड़ी-मुड़ी चम्मच खरीद लिया। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन बाद शख्स को लगा कि ये चम्मच कुछ खास है। इसके बाद उसने चम्मच की धातु का पता लगाया तो यह चम्मच चांदी की निकली, इसके बाद शख्स हैरान रह गया।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि चम्मच का डिजाइन 13वीं शताब्दी के रोमन यूरोपियन स्टाइल का है। शख्स ने चम्मच की वर्तमान कीमत भी पता करवाई जो करीब 52 हजार रुपये थी। इसके बाद उसने इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नीलामी के लिए डाल दिया, लेकिन ऑक्शन पर धीरे-धीरे इसकी बोली बढ़ती ही चली गई। आखिर में इस चम्मच की बोली 1 लाख 97 हजार रुपए में फाइनल हुई। टैक्स और एक्स्ट्रा चार्जेस जोड़ते हुए इसकी कीमत 2 लाख पार कर गई। यह राशि चम्मच की खरीदी गई राशि से 12 हजार गुना ज्यादा थी. शख्स ने अपनी पहचान छिपाई है। लेकिन उसकी स्टोरी चम्मच को नीलाम करने वाले कंपनी ने शेयर की है।

जानकारी के मुताबिक, शख्स ने इस चम्मच को कार बूट मार्केट से खरीदा था। एक सेलर के पास ये चम्मच उसने देखी थी और उसने चम्मच को मात्र 90 पैसे में खरीद लिया था। इसके बाद उसने अपनी बुद्धि से इसे दो लाख में बेच दिया।

Next Story