
x
सांकेतिक तस्वीर
गाजा: इजराइली सेना ने कहा है कि गाजा शहर में अल-शिफा अस्पताल में छापेमारी के दौरान उसके एक सैनिक की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इजराइली सार्वजनिक रेडियो के हवाले से बताया कि सैनिक हनाहल ब्रिगेड का हवलदार था। उसकी मौत के साथ पिछले साल संघर्ष की शुरुआत के बाद से अब तक 593 इजराइली सैनिकों की मौत हो चुकी है।
इससे पहले सोमवार को हमास की सशस्त्र शाखा, अल-कसम ब्रिगेड ने कहा था कि अल-शिफा परिसर के पास घुसपैठ कर रहे दुश्मन (इजराइली) सेना के साथ उसकी भीषण झड़प हो रही है। अल-क़सम ब्रिगेड ने एक प्रेस बयान में कहा कि उसने कई सैन्य वाहनों को निशाना बनाया। इज़राइली रक्षा बलों के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि आईडीएफ सैनिक खुफिया जानकारी के आधार पर अल-शिफा अस्पताल में एक अभियान चला रहे थे।
फ़िलिस्तीनी और इज़राइली सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई फ़िलिस्तीनी मारे गए व घायल हुए और 80 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। मारे गए लोगों में हमास के आंतरिक सुरक्षा तंत्र के संचालन निदेशालय के प्रमुख फ़ाइक अल-मबौह भी शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





