विश्व

न्यूयॉर्क में एक बुजुर्ग एशियाई महिला को नस्लीय हिंसा का शिकार होना पड़ा

Bhumika Sahu
16 March 2022 6:35 AM GMT
न्यूयॉर्क में एक बुजुर्ग एशियाई महिला को नस्लीय हिंसा का शिकार होना पड़ा
x
न्यूयॉर्क में एक एशियाई महिला को नस्लीय हिंसा का शिकार होना पड़ा। यहां एक शख्स ने बुजुर्ग महिला पर हमला किया और सैकड़ों बार घूसे और लात मारे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास और हमले का मामला दर्ज कर लिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। न्यूयॉर्क में एक एशियाई महिला को नस्लीय हिंसा का शिकार होना पड़ा। यहां एक शख्स ने बुजुर्ग महिला पर हमला किया और सैकड़ों बार घूसे और लात मारे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास और हमले का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इसे 'हेट क्राइम' या घृणा अपराध बताया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में नजर आ रहा है कि शख्स महिला के साथ बेहद निर्दयी होकर मारपीट कर रहा है।

घटना न्यूयॉर्क सिटी के उत्तर स्थिति यॉन्कर्स की है। खबर है कि शुक्रवार को 42 वर्षीय तामेल एस्को ने 67 वर्षीय एशियाई महिला पर नस्लीय टिप्पणी की और फिर उसके बाद मारपीट की। वीडियो में नजर आ रहा है कि आरोपी ने महिला को करीब 125 बार घूसे और 7 बार लातें मारी हैं। इतना ही नहीं आरोपी हमला करने के बाद अंत में महिला पर थूकता हुआ भी नजर आया।
फिलहाल, पुलिस ने महिला की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया है। पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि महिला की हालत स्थिर है। उन्हें चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और दिमाग से खून बहा है। बताया जा रहा है कि आऱोपी ने महिला पर उस वक्त हमला किया था, जब वह अपार्टमेंट का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही थीं।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी एस्को बिल्डिंग के बाहर इंतजार कर रहा था। इस दौरान पीड़ित महिला खून से लथपथ जमीन पर थी। यॉन्कर्स पुलिस आयुक्त जॉन जे म्यूलर की तरफ से बयान जारी किया गया, 'यह मेरे अब तक के देखे हुए सबसे भयावह हमलों में से एक है। एक असहाय महिला को पीटना और नस्ल के कारण उसे निशाना बनाना इसे और नीच बना देता है।' यॉन्कर्स मेयर माइक स्पानो ने हेट क्राइम को असहनीय बताया है।


Next Story