विश्व

युद्ध के बीच चीनी राष्ट्रपति ने की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात

jantaserishta.com
25 Feb 2022 5:34 PM IST
युद्ध के बीच चीनी राष्ट्रपति ने की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात
x

नई दिल्ली: यूक्रेन में रूसी सैनिकों की मौजूदगी के बीच चीन के राष्ट्रपित शी जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत की है. इस बीच टर्की ने इस युद्ध के लिए नाटो को जिम्मेदार ठहराया है. टर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि EU की नाकामी की वजह से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है.

कीव में दाखिल हुई रूसी सेना
रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में दाखिल हो गई है. इस बीच, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने व्लादिमीर पुतिन को बातचीत का प्रस्ताव भेजा है. उन्होंने कहा कि आइए बात करते हैं.
यूक्रेन रूस से बातचीत को तैयार
यूक्रेन रूस से बातचीत को तैयार हो गया है. ये जानकारी रूस के न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक है. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अंडरग्राउंड हो गए हैं.
आज दो विमान रोमानिया के लिए होंगी रवाना
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए आज दो विमान रोमानिया के लिए रवाना होंगी और एक विमान हंगरी के लिए कल रवाना होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story