विश्व

जंग के बीच रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का बड़ा ऐलान किया, नागरिकों को निकालने बनेगा ग्रीन कॉरिडोर

jantaserishta.com
5 March 2022 12:12 PM IST
जंग के बीच रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का बड़ा ऐलान किया, नागरिकों को निकालने बनेगा ग्रीन कॉरिडोर
x

Image Source : AP

नई दिल्ली: रूस ने सीजफायर का एलान कर दिया है. भारती समय के अनुसार 11.30 सीजफायर लागू होगा. यूक्रेन में मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर लागू होगा. ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए सीजफायर का एलान हुआ है.



सूमी में जबरदस्त बमबारी शुरू, शहर भर में सुनाई दे रही धमाकों की आवाज़
यूक्रेन के सूमी में जबरदस्त बमबारी शुरू हो गई है. पूरे शहर से धमाकों की आवाज सुनाई पड़ रही है. वही, लगातार लोगों से सुरक्षित जगह पहुंचने को कहा जा रहा है. शहर के लोग दहशत में हैं. बता दें, सूमी में इस वक्त बड़ी संख्या में भारतीय छात्र मौजूद हैं.सूमी में फंसे छात्रों ने कहा- अभी तक एंबेसी हम तक नहीं पहुंची सकी है
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो यूरोप का करेंगे दौरा, यूक्रेन का दिखाएंगे समर्थन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों का समन्वय करने और यूक्रेन के लिए समर्थन दिखाने के लिए मार्च 6-11 से यूरोप का दौरा करेंगे. ट्रूडो यूनाइटेड किंगडम, लातविया, जर्मनी और पोलैंड की यात्रा करेंगे, जिसकी घोषणा 4 मार्च को प्रधानमंत्री कार्यालय ने की थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story