विश्व
काहिरा में शांति वार्ता के बीच, इजरायल ने हमास नेता याह्या सिनवार पर हमले के प्रयास तेज किए
jantaserishta.com
5 May 2024 9:33 AM IST

x
तेल अवीव: इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते पर पहुंचने के लिए काहिरा में चल रही शांति वार्ता के बीच, इजरायल ने हमास के सैन्य कमांडर याह्या सिनवार को ढेर करने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।
इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "रक्षा मंत्री योव गैलेंट द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में सिनवार को जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर चर्चा की गई।" जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री ने शीर्ष सेना और खुफिया अधिकारियों से कहा है कि सिनवार को मारना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
सिनवार और मोहम्मद दीफ कथित तौर पर गाजा के राफा क्षेत्र में इजरायली बंधकों के बीच छिपे हुए हैं। इजरायली खुफिया एजेंसियों ने बताया है कि वह आईडीएफ हमले को रोकने के लिए कुछ इजरायली बंधकों के साथ एक सुरंग से दूसरी सुरंग में जा रहा था।
इजराइल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि आईडीएफ कुछ दिन पहले सिनवार तक लगभग पहुंच चुका था। रक्षा मंत्री योव गैलेंट द्वारा बुलाई गई बैठक में इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तजाची हानेग्बी, शिन बेट प्रमुख रोनेन बार और कई शीर्ष इजरायली सेना के अधिकारी शामिल हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





