विश्व

चीन के बढ़ते तनाव के बीच, ताइवान-अमेरिका रिश्तों के लिए सीनेट में पेश की बिल

Rounak Dey
22 Oct 2020 9:10 AM IST
चीन के बढ़ते तनाव के बीच, ताइवान-अमेरिका रिश्तों के लिए सीनेट में पेश की बिल
x
अमेरिकी सीनेट में ताइवान से रिश्तों की मजबूती के लिए एक बिल पेश किया गया। चीन-ताइवान में बढ़ते तनाव के बीच यह बिल काफी अहम है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अमेरिकी सीनेट में ताइवान से रिश्तों की मजबूती के लिए एक बिल पेश किया गया। चीन-ताइवान में बढ़ते तनाव के बीच यह बिल काफी अहम है। इसे अमेरिकी सीनेटर मार्को रूबिया और जेफ मर्कले ने पेश किया।

रूबिया ने कहा, ताइवान हमारा लोकतांत्रिक साथी है और वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक अहम सुरक्षा साझेदार भी है। इस बिल से दोनों देशों में सांस्कृतिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।

चीन के खिलाफ दक्षिण-पूर्वी देशों की मदद करेगा जापान

दौरे पर गए जापानी पीएम योशिहिदे सुगा ने चीन के प्रभाव से मुकाबला करने के लिए दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों को समुद्री क्षमताएं बढ़ाने में मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने विवादित दक्षिण चीन सागर में चीनी गतिविधियों पर भी हमले किए। यहां चीन ने न सिर्फ मानव निर्मित द्वीपों का सैन्यीकरण किया बल्कि लगभग सभी प्रमुख समुद्री मछलियों और जलमार्गों पर अपना दावा जता रहा है।


Next Story