विश्व

अमेरिका के जंगलों में 100 साल के इतिहास की सबसे भीषण आग

Rani Sahu
13 Aug 2023 10:23 PM IST
अमेरिका के जंगलों में 100 साल के इतिहास की सबसे भीषण आग
x
अमेरिका : अमेरिका के हवाई द्वीप के जंगलों में आग का तांडव देखने को मिल रहा है। आग इतनी ज्यादा है कि उसने कई शहरों को चपेट में ले लिया। हवाई स्थित माउई के सुरम्य शहर में लगी आग से अब तक 89 लोगों की मौत हो गई है। जंगलों में लगी आग अमेरिकी इतिहास में सदी की सबसे घातक आग की घटना बन गई है।
माउई में कम से कम दो अन्य जगहों पर भी आग की लपटें पहुंच गई हैं। हालांकि, इससे अब तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। दक्षिण माउई के किहेई और पहाड़ी क्षेत्र में ये आग लगी है। पश्चिमी माउई के एक तटीय इलाके कानापाली में शुक्रवार शाम चौथी बार आग लगी, लेकिन कर्मचारियों ने इसे सूझबूझ से बुझा लिया।
हवाई द्वीप का लाहैना शहर पूरी तरह तबाह हो चुका है। हजारों गाड़ियां राख बन चुकी है, मकान खंडहर है और कई लोगों की जिंगदियां खत्म हो गई हैं। शहर की हजारों इमारतें आग की चपेट में आई हैं।सोशल मीडिया पर सामने आई कई वीडियो पर हवाई के शहरों का बुरा हाल दिख रहा है।लाहैना शहर के अधिकांश हिस्से वीरान हो चुके हैं। इमारतें हो या कारें सब राख हैं। हजारों लोग मिल नहीं रहे हैं और खोजी कुत्तों द्वारा उनकी तलाश कर रहे हैं।
Next Story