
वर्ल्ड | अमेरिका और चीन के बीच तनाव किसी से छिपा नहीं है, लेकिन अब एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने नई बहस को जन्म दे दिया है। पेंटागन ने हाल ही में एलन मस्क को कुछ गोपनीय दस्तावेजों से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। कहा जा रहा है कि ये दस्तावेज चीन के खिलाफ अमेरिका की रणनीति से जुड़े हैं।
क्या चीन के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा अमेरिका?
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका, ताइवान के जरिए चीन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच पहले से ही तनातनी बनी हुई है। अब इन गोपनीय दस्तावेजों के लीक होने की खबर से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि अमेरिका कहीं कोई बड़ी सैन्य योजना तो नहीं बना रहा।
मस्क को क्यों रखा जा रहा है दूर?
एलन मस्क अपनी स्पेसएक्स और स्टारलिंक कंपनियों के जरिए कई गोपनीय अमेरिकी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। लेकिन इस बार पेंटागन ने उन्हें चीन से जुड़े इन दस्तावेजों तक पहुंचने से रोक दिया है। सवाल यह भी उठ रहा है कि मस्क की किसी टिप्पणी या ट्वीट से कोई बड़ा राज खुलने का खतरा तो नहीं?
ताइवान पर बढ़ी हलचल
इस बीच ताइवान भी चीन के खिलाफ मुखर हो रहा है। अमेरिका लगातार ताइवान को सैन्य मदद दे रहा है, जिससे चीन नाराज है। ऐसे में अगर अमेरिका सच में चीन के खिलाफ कोई बड़ी योजना बना रहा है, तो यह एशिया में संघर्ष को और भड़का सकता है।
फिलहाल, पेंटागन इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है, लेकिन इस खुलासे ने वैश्विक राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है।





