विश्व
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लगाया कोरोना का टीका, लोगों से की ये अपील
Rounak Dey
22 Dec 2020 6:39 AM IST

x
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को कोरोना वायरस का टीका लगाया
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया। 78 साल के जो बाइडेन को फिलहाल कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। बाइडेन के कोरोना के हाई रिस्क ग्रुप में आते हैं।
Today, I received the COVID-19 vaccine.
— Joe Biden (@JoeBiden) December 22, 2020
To the scientists and researchers who worked tirelessly to make this possible — thank you. We owe you an awful lot.
And to the American people — know there is nothing to worry about. When the vaccine is available, I urge you to take it. pic.twitter.com/QBtB620i2V
बाइडेन को लगाई गई फाइजर की वैक्सीन
जो बाइडेन को फाइजर की ओर से विकसित कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। आपको बता दें कि अमेरिका में फाइजर की कोरोना वैक्सीन को आधिकारिक मंजूरी मिली है।
बाइडेन ने लाइव टीवी पर लगवाई कोरोना वैक्सीन
अमेरिकी लोगों में आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वैक्सीन की डोज लाइव टीवी पर ली। वैक्सीन की डोज लेते वक्त बाइडेन ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।
अमेरिकी लोगों से भी की वैक्सीन लेने की अपील
अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। ऐसे में जो बाइडेन ने अमेरिकी लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवाएं। अमेरिका में अगले महीने यानी जनवरी से कोरोना वैक्सीन के आम लोगों के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। (फोटो क्रेडिट ऐंड सोर्सः AFP)
Next Story





