विश्व

अमेरिका का खुलासा, चीन बना रहा 100 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल साइलो, बढ़ेगी टेंशन

Neha Dani
2 July 2021 5:03 AM GMT
अमेरिका का खुलासा, चीन बना रहा 100 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल साइलो, बढ़ेगी टेंशन
x
ऐसे में दुनियाभर में अशांति का माहौल पैदा हो सकता है।

विश्व में सबसे अधिक परमाणु हथियार वाले देशों में चीन सबसे आगे निकलने की फिराक में है, जिसे लेकर अमेरिका भी चिंतित है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका चीन द्वारा परमाणु हथियारों के निर्माण में तेजी लाने को लेकर चिंतित है।

क्या चीन 100 से अधिक परमाणु हथियारों का निर्माण कर रहा है? इस सवाल पर हैनेड प्राइस ने कहा कि यह निर्माण चीन के इरादों के बारे में सवाल उठाता है। इन रिपोर्टों और अन्य घटनाक्रमों से पता चलता है कि परमाणु मिसाइलों को बनाने में चीन पहले की अपेक्षा में अधिक तेजी से काम कर रहा है।
प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि चीन को साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि, परमाणु हथियार बनाने की रेस से बचा जा सकें। उन्होंने आगे कहा कि चीन द्वारा तेजी से निर्माण को छिपाना अब अधिक कठिन हो गया है। अमेरिका द्वारा ये प्रतिक्रिया तब आई है, जब वाशिंगटन पोस्ट की एक नई रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि चीन के पश्चिमी भाग में स्थित एक रेगिस्तानी इलाके में 100 से अधिक नए मिसाइलों का निर्माण कर रहा है।
कैलिफोर्निया में जेम्स मार्टिन सेंटर फॉर नॉनप्रोलिफरेशन स्टडीज के शोधकर्ताओं द्वारा कुछ तस्वीरें ली गई हैं। तस्वीरों से यह पता चला है कि चीन के गांसु में कई साइटों पर काम चल रहा है। शोधकर्ताओं ने चीन में नई सुविधाओं वाली 119 निर्माण स्थलों का पता लगाया है, जहां से चीन अपनी नई मिसाइलों को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
वाशिंगटन की रिपोर्ट के मुताबिक, यदि चीन 100 से अधिक नए मिसाइल बना लेगा, तो चीन की परमाणु क्षमता और अधिक बढ़ जाऐगी। माना जाता है कि चीन के पास 250 से 350 परमाणु हथियार है। अब चीन परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसे में दुनियाभर में अशांति का माहौल पैदा हो सकता है।


Next Story