विश्व

अमेरिका का बड़ा बयान, यूक्रेन पर केमिकल अटैक कर सकता है रूस

jantaserishta.com
2 April 2022 9:28 AM IST
अमेरिका का बड़ा बयान, यूक्रेन पर केमिकल अटैक कर सकता है रूस
x

नई दिल्ली: अमेरिका ने आशंका जताई है कि यूक्रेन पर रूस केमिकल अटैक कर सकता है. ऐसे में यूएस की ओर से यूक्रेन को केमिकल हथियार महैया कराए जाएंगे.

अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने यूक्रेन की सुरक्षा सहायता के लिए $300 million देने का वादा किया है. इस पैकेज में लेजर-गाइडेड रॉकेट सिस्टम, ड्रोन, सुरक्षित संचार प्रणाली और चिकित्सा आपूर्ति शामिल हैं. इससे पहले जॉन किर्बी ने कहा था कि रूस कीव व यूक्रेन पर कब्जे की अपनी रणनीति में विफल हो गया है, लेकिन अब भी वो कीव पर हमले कर सकता है, क्योंकि जंग जारी है.
यूक्रेन का दावा है कि कीव पर रूस का कब्जा खत्म हो गया है. पूरे शहर से रूसी सेना जा चुकी है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा कर दिया है कि मारियूपोल से अभी तक 3000 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है. इस समय रूसी सेना का मारियूपोल पर पूरी तरह कब्जा हो चुका है, ऐसे में वहां मौजूद नागरिकों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story