विश्व

अमेरिका का एक्शन, रूसी ओपेरा सिंगर को दिया ये आदेश

jantaserishta.com
6 March 2022 3:03 PM IST
अमेरिका का एक्शन, रूसी ओपेरा सिंगर को दिया ये आदेश
x

नई दिल्ली: अमेरिका ने रूसी ओपेरा सिंगर ऐना नेत्रेब्को के खिलाफ एक्शन लिया है. उन्होंने पुतिन की निंदा करने से इनकार किया था. सिंगर को न्यूयॉर्क मेट्रोपॉलिटन ओपेरा छोड़ने के लिए कहा गया है.


परमाणु रिएक्टर से रिसाव का खतरा
दक्षिणी यूक्रेन में जापोरिझझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूसी गोलाबारी की हालिया खबरों के बाद चेर्नोबिल की तरह रेडियोएक्टिव मैटेरियल के रिसाव की आशंका बड़ी चिंता का विषय है. जापोरिझझिया यूरोप में सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है. रूसी हमले से संयंत्र में कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. इस संयंत्र में 6 बड़े परमाणु ऊर्जा रिएक्टर हैं और ऐसे में वहां बड़ी मात्रा में न्यूक्लिय मैटेरियल है.
VISA और Mastercard ने किया ऐलान
यूक्रेन से जंग के बीच VISA और Mastercard ने ऐलान किया है कि वो अब रूस में अपने ऑपरेशन को सस्पेंड कर रहा है.
जेलेंस्की ने राष्ट्रपति बाइडेन से की बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जानकारी दी कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ फोन पर बात की. उन्होंने कहा कि बाइडेन के साथ रक्षा, वित्तीय मदद और रूस के खिलाफ प्रतिबंध जारी रखने पर बात हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story