विश्व

रफा ऑपरेशन रोकने के लिए इजरायल को याह्या सिनवार के बारे में जानकारी देगा अमेरिका

jantaserishta.com
12 May 2024 10:07 AM IST
रफा ऑपरेशन रोकने के लिए इजरायल को याह्या सिनवार के बारे में जानकारी देगा अमेरिका
x
तेल अवीव: अमेरिका के सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के प्रमुख विलियम बर्न्स ने इजरायल के रफा में जमीनी आक्रमण रोकने के बदले में हमास के सैन्य प्रमुख याह्या सिनवार के बारे में जानकारी देने की पेशकश की है। 7 अक्टूबर को हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से सिनवार इजरायल की हिट लिस्ट में है। माना जा रहा है कि वह खान यूनिस और रफा के बीच किसी सुरंग में छिपा हुआ है।
रफा में बड़े पैमाने पर जमीनी आक्रमण के खिलाफ अमेरिका इजरायली नेतृत्व पर दबाव डाल रहा है। यहां महिलाओं और बच्चों सहित करीब 13 लाख लोग रह रहे हैं। विलियम बर्न्स अमेरिका के एक सम्मानित अधिकारी हैं जिनके मिडिल ईस्ट में कई वरिष्ठ नेताओं से घनिष्ठ संबंध हैं। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, बर्न्स ने इजरायली नेतृत्व को प्रस्ताव दिया है कि अमेरिकी खुफिया विभाग याह्या सिनवार के बारे में कुछ अहम जानकारी देगा जिसकी जरूरत इजरायल को है।
इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वे किसी भी कीमत पर याह्या सिनवार को ढूंढ निकालेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सीआईए प्रमुख इस मामले में मोसाद और शिन बेट प्रमुखों से भी बातचीत कर रहे हैं।
नवंबर 2023 के आखिरी सप्ताह में एक सप्ताह के युद्धविराम के दौरान हमास द्वारा इजरायली बंधकों की रिहाई में बर्न्स शामिल थे। हालांकि, यह देखना बाकी है कि इजरायल वॉर कैबिनेट इस प्रस्ताव पर कैसे प्रतिक्रिया देगा, क्योंकि इजरायली सेना पहले ही रफा में आक्रमण शुरू कर चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story