विश्व

मानवीय सहायता के लिए गाजा में 'अस्थायी बंदरगाह' बनाएगा अमेरिका

jantaserishta.com
8 March 2024 8:54 AM IST
मानवीय सहायता के लिए गाजा में अस्थायी बंदरगाह बनाएगा अमेरिका
x

मानवीय सहायता के लिए गाजा में 'अस्थायी बंदरगाह' बनाएगा अमेरिका

वाशिंगटन: गाजा में नागरिकों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए अमेरिका ने वहां एक अस्थाई बंदरगाह बनाने का निर्णय किया है। इसकी घोषणा राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में करेंगे। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
अधिकारी ने बताया,"आज रात अपने भाषण में, राष्ट्रपति बाइडेन अमेरिकी सेना को गाजा तट पर भूमध्य सागर में एक अस्थाई बंदरगाह बनाने का निर्देश देंगे। इसके जरिए गाजा के नागरिकों को भोजन, पानी, दवा और अस्थायी आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया कि बंदरगाह कुछ ही हफ्तों में चालू हो जाएगा। अधिकारियों ने योजना के बारे में बताते हुए कहा कि अमेरिकी सेना अपने सहयोगियों की भागीदारी से इस कार्य को अंजाम देगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story