विश्व

सुरक्षा कवर से ढकेगा अमेरिका, आयरन डोम सिस्टम बनाने ट्रंप ने दिए निर्देश

Nil dhankar
28 Jan 2025 7:52 AM IST
सुरक्षा कवर से ढकेगा अमेरिका, आयरन डोम सिस्टम बनाने ट्रंप ने दिए निर्देश
x

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक लगातार एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जारी कर रहे हैं. उन्होंने शपथ लेने के बाद पहले ही दिन दक्षिणी अमेरिकी सीमा पर इमरजेंसी लगाने के साथ-साथ वह कई आदेश जारी कर चौंका दिया था. अब एक बार फिर उन्होंने कुछ नए आदेश जारी किए हैं, जिनमें इजरायल की तर्ज पर अमेरिका में आयरन डोम सिस्टम का निर्माण भी शामिल है.

ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को सीधे आदेश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द देश में आयरन डोम सिस्टम के निर्माण का काम शुरू करवाएं. आयरन डोम सिस्टम का निर्माण ट्रंप के चुनावी वादों में से एक था. उन्होंने पिछले साल मिल्वॉकी में रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में कहा था कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो देश की सुरक्षा के लिए इजरायल की तर्ज पर आयरन डोम का निर्माण करवाएंगे.

ट्रंप ने मिल्वॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा था कि इजरायल के पास आयरन डोम है. उनके पास मजबूत मिसाइल डिफेंस सिस्टम है. इजरायल पर 342 मिसाइलें दागी गई थीं लेकिन इनमें से सिर्फ एक मिसाइल ही थोड़ी बहुत निशाने पर लगी थी. अन्य देशों के पास इस तरह का सिस्टम क्यों नहीं होना चाहिए और हमारे पास ऐसा क्यों नहीं है? हम हमारे देश के लिए ऐसा ही आयरन डोम बनाएंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी हमारे देश की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सके और हमारे लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सके.

Next Story